
सरकार ने वीरता पुरस्कारों का किया ऐलान, 6 कीर्ति चक्र, 16 शौर्य चक्र और 53 सेना मेडल दिए जाएंगे
Image Source : FILE PHOTO राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 मरणोपरांत सहित 80 सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कार (Gallantry awards) से सम्मानित करने को मंजूरी दी है। इनमें 6 कीर्ति चक्र है, जिनमें से तीन मरणोपरांत सम्मानित होंगे।